फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में आज रहेगी छूट, खोली जा सकेंगी दुकानें

विज्ञापन
exemption in lockdown
विज्ञापन
झांसी। रक्षाबंधन के त्योहार के मद्देनजर रविवार को लॉकडाउन में आंशिक छूट दी गई है। जनपद में सुबह नौ से रात नौ बजे तक त्योहार की सुविधाओं से संबंधित दुकानें खोली जा सकेंगी। हालांकि, कंटेनमेंट जोन में इस छूट का लाभ नहीं मिलेगा। जिला मजिस्ट्रेट आंद्रा वामसी ने कहा कि छूट के दौरान सभी दुकानदार व ग्राहकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। मास्क / सैनिटाइजर का अनिवार्य रूप से उपयोग करना होगा। होम आइसोलेट किए गए मरीज व उनके परिजन उक्त छूट के दौरान अपने घरों के अंदर ही आइसोलेट रहेंगे। उन्हें घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। उक्त छूट के अलावा लॉकडाउन के दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें