फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: वर्ल्ड बैंक के कार्यकारी निदेशक ने परखी जलजीवन मिशन की गुणवत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वर्ल्ड बैंक के कार्यकारी निदेशक और राष्ट्रीय नीति आयोग के निवर्तमान सीईओ परमेश्वरन अय्यर ने जनपद के ग्राम समूह पेयजल योजना पुरवां एवं कुरैचा का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने हर घर नल पहुंचाने की योजनाओं को परखा। उन्हाेंने मुख्यालय से 80 किमी दूर पुरवां ग्रामसभा पेयजल योजना के तहत घाटकोटरा स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। जिसमें जिलाधिकारी ने बताया कि 34 ग्रामों में पेयजल की आपूर्ति शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने जल जीवन मिशन के पोर्टल पर कार्ययोजना फीड किए जाने व गांव-गांव में पानी की जांच का जिम्मा संभालने वाली महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। इसके उपरांत उन्होंने ग्राम रूपाधमना ब्लॉक मऊरानीपुर में अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव, जल निगम ग्रामीण के एमडी डॉ. बलकार सिंह, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एके सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें