फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव : बीयू पांच अगस्त से कराएगा बीएड की काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
- कुलपति ने काउंसलिंग का कार्यक्रम स्वीकृति के लिए शासन को भेजा, विवि ने तैयारी शुरू की
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड की काउंसलिंग कराने की तैयारी शुरू कर दी है। कुलपति ने काउंसलिंग का पूरा कार्यक्रम स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया है। पहली काउंसलिंग पांच अगस्त से शुरू हो सकती है।
शिक्षा सत्र 2024-25 की राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने कराई थी। परीक्षा में 2,23, 384 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। 51 जिलों में 470 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई थी। विवि ने समय से पहले यानी 25 जून को परीक्षा परिणाम जारी कर दिया था, जिसमें 1,93,062 अभ्यर्थियों को रैंक दी। अब विवि काउंसलिंग कराने की तैयारी में जुट गया है। सूत्रों का कहना है अगस्त के पहले सप्ताह में प्रदेशभर के बीएड कॉलेजों में काउंसलिंग शुरू कराने की तैयारी लगभग पूरी है। गाइड लाइन तैयार कर ली गई है। शासन से स्वीकृति मिलते ही कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


0-
स्वीकृति मिलने का इंतजार
पहले चरण की काउंसलिंग पांच से 22 अगस्त तक, दूसरे चरण की काउंसलिंग 24 से 31 अगस्त तक होगी। इसके बाद एक से छह सितंबर तक पूल काउंसलिंग कराई जाएगी। पूल काउंसलिंग खत्म होने के बाद कॉलेज सीधे एडमिशन लेंगे।
विज्ञापन



0- एक नजर में
- बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में 2,23,384 अभ्यर्थी शामिल हुए।
- परीक्षा देने वालों में 102011 पुरुष व 1,21,372 महिलाएं।
- प्रदेश के 51 जनपदों के 470 केंद्रों पर कराई गई परीक्षा।
- जून में 1,93,062 अभ्यर्थियों की रैंकिंग जारी हुई।
- रैंकिंग में 89104 पुरुष व 103958 महिलाओं ने स्थान पाया।
- कला वर्ग में 1,18,499, विज्ञान में 62,774, वाणिज्य में 10,332 व कृषि में 1,457 अभ्यर्थियों को रैंक मिली।

0-वर्जन
बीएड की काउंसलिंग का पूरा कार्यक्रम शासन को भेज दिया है। पहले चरण की काउंसलिंग पांच अगस्त व दूसरे की 24 अगस्त से कराने का प्रस्ताव है। एक से छह सितंबर तक पूल काउंसलिंग व सात सितंबर से डायरेक्ट एडमिशन का प्रस्ताव भेजा है। शासन से जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
प्रो. मुकेश पांडेय, कुलपति, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें