झांसी। आबकारी टीम के प्रवर्तन दस्ते ने बड़ागांव के दिगारा फ्लाई ओवर, मेडिकल बाईपास, बड़ागांव, कोछा भांवर, भगवंतपुरा बाईपास, गोरा मछिया समेत अन्य स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 220 लीटर कच्ची शराब समेत 1000 किग्रा लहन नष्ट कराया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी विभाग ने दो के खिलाफ बड़ागांव थाने में मामला दर्ज कराने के साथ ही उनको गिरफ्तार भी किया। आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में गठित विशेष टीम ने प्रवर्तन की कार्रवाई करते हुए कच्ची शराब पकड़ी। इस दौरान देशी शराब एवं कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया। दुकानों में स्टॉक पंजिका से स्टॉक का भी मिलान किया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ागांव पुलिस भी शामिल रही।