फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: यूजी-पीजी प्रोफेशनल कोर्स के 20 से भरे जाएंगे परीक्षा फाॅर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
- रेगुलर यूजी-पीजी के परीक्षा फाॅर्म 15 नवंबर से भरना संभव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विवि अब यूजी-पीजी प्रोफेशन कोर्स के परीक्षा फाॅर्म 20 अक्तूबर से भरवाएगा। वहीं, रेगुलर कोर्स के परीक्षा फाूर्म 15 नवंबर से भरे जाएंगे।
शासन से मिले दिशा-निर्देश के बाद बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय की अध्यक्षता में परीक्षा की तैयारियों पर बैठक हुई। इसमें समर्थ पोर्टल पर सभी विद्यार्थियों का डाटा अपलोड नहीं होने की वजह से परीक्षा फाॅर्म भरवाने में आने वाली दिक्कतों पर मंथन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीयू के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया इसमें तय हुआ कि बीयू रेग्युलर कोर्स (बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए, एमकॉम व एमएससी) के परीक्षा फाॅर्म समर्थ पोर्टल पर डाटा अपलोड होने के बाद यानी 15 नवंबर से भरवाएगा। वहीं, यूजी-पीजी के प्रोफेशनल कोर्स के परीक्षा फाॅर्म 20 अक्तूबर से 20 नवंबर तक भरवाए जाएंगे। दिसंबर के पहले सप्ताह से परीक्षाएं शुरू करवा दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें