मोंठ। ग्राम नंदसिया में कारगिल विजय दिवस की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (कानपुर-बुंदेलखंड) अशोक सिंह राजपूत ने कहा कि कारगिल विजय दिवस देश के वीर सैनिकों के साहस, त्याग व राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक चंदन सिंह ने युद्ध से जुड़े अपने संस्मरण साझा किए। इस मौके पर प्रीतपाल सिंह राजपूत, मनीष परिहार, अंकित राजपूत, कृष्ण कुमार, नितिन राजपूत आदि मौजूद रहे। संवाद