फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल किट खरीद के घपले में फंसे पूर्व बीएसए, शासन ने शुरू कराई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पूर्व बीएसए वेदराम खेल किट खरीद में घपले के आरोप में घिर गए हैं। भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत की शिकायत के बाद शासन ने पूरे मामले की जांच शुरू करा दी है। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्याम लता आनंद को जांच अधिकारी नामित किया गया है। मौजूदा समय में वह कन्नौज डायट में तैनात हैं। भाजपा विधायक ने परिषदीय स्कूलों में स्कूल किट खरीद में घपले का आरोप लगाते हुए इसकी मुख्यमंत्री समेत महानिदेशक से शिकायत दर्ज कराई थी। विधायक के मुताबिक झांसी में स्पोर्ट्स किट खरीद के नाम पर करोड़ों रुपये का गोलमाल हुआ। उसी दौरान तत्कालीन बीएसए का यहां से तबादला कर दिया गया। विधायक की शिकायत के बाद अब शासन ने इस पूरे मामले की जांच कराने का फैसला किया है। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को पूरे मामले की जांच कराने का निर्देश दिया। अब इस मामले की जांच अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद को सौंपी गई है। उन्होंने जांच आरंभ भी कर दी है। बृहस्पतिवार को इस मामले में प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष जितेंद्र दीक्षित के बयान दर्ज किए गए। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्यामलता आनंद के मुताबिक अन्य पक्षों के भी बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें