फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महापौर बोले-सब मान गए, इस्तीफा वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम में उपसभापति के चुनाव के बाद से भाजपा पार्षदों में चली आ रही खींचतान अब थमती नजर आ रही है। मेयर से मुलाकात के बाद कार्यकारिणी से इस्तीफा देने वाले भाजपा पार्षद माए गए। वहीं, इस्तीफा देने की घोषणा कर चुके एक अन्य भाजपा पार्षद ने भी मान-मनौव्वल अपना निर्णय वापस ले लिया।
विज्ञापन

भाजपा ने इस बार प्रियंका साहू को उपसभापति का प्रत्याशी घोषित किया था। उनका निर्विरोध निर्वाचन भी हो गया। मगर पार्टी के इस निर्णय के खिलाफ कई वरिष्ठ पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया। पार्षद प्रदीप खटीक ने कार्यकारिणी सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। कई अन्य पार्षदों ने भी सामूहिक इस्तीफा पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए। मगर मेयर के शहर से बाहर होने के कारण पत्र नहीं सौंप सके। बृहस्पतिवार को महापौर बिहारीलाल आर्य नगर निगम पहुंचे। मेयर ने बताया कि इस मुद्दे पर भाजपा के सभी पार्षद एकमत हो गए हैं और जिन्होंने इस्तीफा दिया था, उन्होंने वापस ले लिया है। अन्य पार्षद भी मान गए हैं। सबने एक सुर में कहा है कि वो पार्टी के निर्णय के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें