फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर गरीब को मिले विभागीय योजना का लाभ: आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। आयुक्त सभागार में सोमवार को मंडलीय समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने कहा कि जीरो पॉवर्टी अभियान सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। हर गरीब व्यक्ति को संबंधित विभागीय योजना का लाभ मिलना चाहिए। तीनों जनपदों के उपायुक्त एनआरएलएम को निर्देश दिए कि महिला स्वयं सहायता समूहों को रोजगार हेतु प्राथमिकता पर ऋण उपलब्ध कराएं। प्लास्टिम वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, अंत्येष्टि स्थलों के शेष निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के लिए उप निदेशक पंचायती राज को निर्देश दिए। संयुक्त विकास आयुक्त ऋषिमुनि उपाध्याय, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एसएन त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक कृषि डॉ. एलबी यादव, उप श्रम आयुक्त किरन मिश्रा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें