फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हर दिन 92 रेल यात्री हुए अपराध के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। झांसी रेल मंडल से होकर गुजरने वालीं एक सैकड़ा से अधिक ट्रेनों और स्टेशनों पर 92 यात्रियों के साथ हर दिन आपराधिक घटनाएं हुईं। बाद में इन शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया, लेकिन निस्तारण पर भी यात्री सवाल खड़े कर रहे हैं।
यात्री सुरक्षा के लिए रेलवे के पास पर्याप्त सुरक्षा बल होने के बाद भी ट्रेनों में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। झांसी रेल मंडल को रेल मदद एप पर अप्रैल में 2,650 शिकायतें मिली हैं। मई में यह ग्राफ बढ़कर 2,887 पर जा पहुंचा। यह वे घटनाएं हैं, जो रेलवे के पास डिजिटल माध्यम से पहुंची हैं। अगर ऑनबोर्ड सुरक्षा बलों के पास दर्ज कराई गई शिकायतों की बात करें तो यह आंकड़ा सात हजार के पार पहुंच जाता है।
विज्ञापन



ये हुईं घटनाएं

केस-1
चार अप्रैल को भिंड निवासी अमित शर्मा श्रीधाम एक्सप्रेस के बी-4 कोच में परिवार समेत यात्रा कर रहे थे। चोर उनका मोबाइल और पर्स चोरी कर ले गए थे। इसकी सूचना उन्होंने रेलवे को दी और महाराष्ट्र में मुकदमा दर्ज कराया।



केस-2

20 मई को सैय्यद जाकिर अली दिल्ली से भोपाल के लिए तमिलनाडु एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे। ट्रेन बिरलानगर स्टेशन से गुजर रही थी, तभी बदमाश उनका पर्स खिड़की से हाथ डालकर ले भागे थे। उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई लेकिन, अपराधी नहीं पकड़े जा सके।



केस-3

बीती पांच जून को हजरत निजामुद्दीन-पुरी स्पेशल एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे प्रमोद कुमार ने रेलवे से शिकायत करते हुए बताया कि कोच एस-2 में एक चोर ने यात्री का पर्स चोरी किया है। लेकिन, घटना की जानकारी पर भी चोर नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन




केस-4

बीती 14 जून को हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस के एसी कोच में सवार सैन्यकर्मी ने नशे की हालत में महिला यात्री के ऊपर पेशाब कर दिया था। इसकी शिकायत महिला के पति हिमाचल सिंह ने रेलवे से की थी। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई।

शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाता है। साथ ही ट्रेनों में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया जा रहा है।
-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें