फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चौबीस घंटे बाद भी नहीं लगा मंगलसूत्र के लुटेरों का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। अंजनी माता मंदिर के पास मंगलसूत्र के लुटेरों का कोतवाली पुलिस चौबीस घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा सकी। इसके अलावा पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज नहीं किया है। भुक्तभोगी पिछले चौबीस घंटे से परेशान होकर कोतवाली के चक्कर काट रहे हैं लेकिन, पुलिस सिर्फ इस वजह से रिपोर्ट दर्ज करने को राजी नहीं हो रही कि उसने लूट की सूचना तुरंत न देकर तीन घंटे बाद दी।

झांसी-कानपुर हाईवे पर अंजनी माता मंदिर के पास शुक्रवार शाम करीब छह बजे बाइक सवार दो बदमाश वहां बकरी चरा रही एक महिला के गले से मंगलसूत्र लूटकर भाग निकले। पीड़िता के मुताबिक दोनों बदमाश उसके पास पता पूछने की बात कहकर रुके थे। बातचीत के दौरान पीछे बैठे युवक ने उसके गले से झपटकर मंगलसूत्र छीन लिया। पीड़िता बदहवास होकर उनके पीछे दौड़ी लेकिन, पलक झपकते ही दोनों बदमाश ओझल हो गए। पीड़िता का कहना है परिवार के लोगों के बाहर होने से वह घटना की सूचना समय पर नहीं दे सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति के लौटने के बाद रात करीब नौ बजे उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन, पुलिस बदमाशों को तलाशने के बजाए भुक्तभोगी को ही गलत साबित करने में जुटी है। चौबीस घंटे बाद भी कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि अभी मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें