फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चोरी के 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगरा। विगत 23 अक्तूबर को बंगरा की मुख्य बस्ती में एक सूने मकान में चोरी हुई थी। घटना के 48 घंटे बीतने के बाद भी उल्दन थाना पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। बृहस्पतिवार रात चोरों ने घर से सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए थे। भवन स्वामी सीतेश पुत्र दौलतराम ने पुलिस को तहरीर देकर कीमती आभूषणों की बरामदगी की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, उस रात कुछ घरों के बाहर खटखटाने की आवाजें आई थीं। ग्रामीणों ने चोरी का जल्द खुलासा करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। क्षेत्र में चोरों के बेखौफ होने से लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। बंगरा चौकी इंचार्ज राजेश प्रताप ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें