फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आज शाम छह बजे से बंद हो जाएगा महानगर में भारी वाहनों का प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी आगमन को देखते हुए बुधवार शाम छह बजे से महानगर के भीतर भारी वाहनों के प्रवेश को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया। एसएसपी राजेश एस के मुताबिक वाहनों का प्रवेश बृहस्पतिवार रात आठ बजे तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान चित्रा चौराहा से इलाइट चौराहा जाने वाले वाहन रेलवे स्टेशन से इलाहाबाद बैंक चौराहा होते हुए आगे भेजे जाएंगे। इलाहाबाद बैंक चौराहा से बस अड्डा जाने वाले ट्रैफिक को वानिकी निदेशक आवास तिराहे से जेल चौराहा होते हुए आगे भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह गोविंद चौराहा से बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, सीपरी बाजार जाने वाला ट्रैफिक कचहरी चौराहा से सदर बाजार, झांसी होटल चौराहा होते हुए बस अड्डे के आगे जाएगा। सीपरी बाजार से मानिक चौक जाने वाला ट्रैफिक रेलवे स्टेशन इलाहाबाद बैंक चौराहा, जेल चौराहा, कचहरी चौराहा, गोविंद चौराहा, सैंयर गेट, सुभाषगंज होते हुए आगे भेजा जाएगा। उधर, सीएम की सुरक्षा को लेकर बाहरी जनपदों से पुलिस फोर्स को मंगाया गया है। बुधवार से इनकी ड्यूटी स्थल पर तैनाती शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें