फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के झांसी दौरे को लेकर फिर सरगर्मियां तेज

विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी दौरे को लेकर फिर से सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गोरखपुर-बस्ती की स्पेशल विजिट के बाद चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय (डीजीएमई) ने महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सीएम के दौरे को लेकर एलर्ट किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के कभी भी झांसी दौरे पर आने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। बीते 29 मई को चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने झांसी का दौरा किया था। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान मंत्री को खामियां ही खामियां मिली थीं। निरीक्षण के बाद नाराज मंत्री ने यहां तक कह दिया था कि वह कॉलेज की अव्यवस्थाएं देखकर बेहद दुखी हुए हैं। इसके बाद प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के झांसी दौरे की अटकलें तेज हो गई थीं। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पत्र जारी कर अधिकारियों, कर्मचारियों को एलर्ट पर रहने के निर्देश दिए थे। साथ ही व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कहा था। हालांकि, पूरा सप्ताह गुजर जाने के बावजूद मुख्यमंत्री झांसी दौरे पर नहीं आए। रविवार को सीएम ने गोरखपुर-बस्ती की स्पेशल विजिट की। इसके बाद चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को भी एलर्ट पर रहने के निर्देश दे दिए हैं। कॉलेज प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कमियां मिलीं तो नपेंगे अधिकारी मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान यदि कमियां सामने आती हैं तो अधिकारियों का नपना तय माना जा रहा है। खुद मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग में लगातार निर्देश देते रहे हैं कि किसी भी मरीज के इलाज के अभाव में जान नहीं जानी चाहिए। इमरजेंसी सेवाएं मरीजों को मिलनी चाहिए। ऐसे में सीएम के सामने खामियां उजागर हुईं तो कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें