फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित न रहे : एसडीएम

Mon, 23 Nov 2026 02:18 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एरच। उप जिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार ने रविवार को गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज में मतदाता शिविर का जायजा लिया। यह शिविर निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम शामिल कराने और संशोधन के लिए आयोजित किया गया था। उप जिलाधिकारी ने बीएलओ से बूथवार मतदाता सूची की जानकारी ली। उन्होंने सभी बीएलओ को घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के निर्देश दिए। जनवरी 27 में 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले नए मतदाताओं के फॉर्म 6 भरवाए जाएं। सुनील कुमार ने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता वंचित न रहे और बीएलओ अपने दायित्वों का सही निर्वहन करें। इस दौरान मोनिका रत्नाकर, पूजा सक्सेना, जितेंद्र सिंह, भारती तिवारी, वीरेंद्र कुमार समेत सभी बीएलओ उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें