फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एक सड़क का दो भुगतान कर फंस गए अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नगर निगम अभियंता एक सड़क के अनियमित भुगतान के मामले में बुरी तरह फंस गए हैं। निगम अभियंताओं ने आरईएस विभाग से बनी सड़क को अपना बताते हुए न सिर्फ वहां शिलापट्ट लगा दिया, बल्कि भाजपा के पूर्व पार्षद की फर्म को 28.50 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। बुधवार को नगर आयुक्त सत्यप्रकाश ने जांच के आदेश दे दिए।
विज्ञापन


यह मामला वार्ड संख्या-39 में दतिया गेट बाहर में नाले के बाग मोहल्ले में बनी सड़क का है। आरईएस विभाग ने 15 मार्च से 15 मई के बीच रमेश कुशवाहा के मकान से परमानंद रावत और राजेंद्र नायक के मकान के बीच 6.86 लाख की लागत से विधायक रवि शर्मा की निधि से गली में एपेक्स रोड का निर्माण कराया। नगर निगम ने भी 28.50 लाख की लागत से इसी जगह पर एपेक्स बिछाने के लिए पूर्व पार्षद की फर्म को ठेका दे दिया। कुछ दिन पहले निगम की ओर से शिलापट्ट लगा दिया गया। महापौर बिहारी लाल आर्य की ओर से लोकार्पण कराने की बात कही गई, जबकि स्थानीय लोगों के मुताबिक लोकार्पण संबंधी कार्यक्रम आयोजित ही नहीं हुआ। मोहल्ले में दो विभागों के शिलापट्ट लगाए जाने से आसपास के लोग हैरान हैं। यह मामला उजागर होने के बाद नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता से रिपोर्ट तलब की है। नगर आयुक्त के मुताबिक जांच करके तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें