फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मऊरानीपुर में हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। शुक्रवार को प्रशासन ने गरौठा चौराहे से बाईपास तिराहे तक तक का अतिक्रमण उपजिलाधिकारी अजय यादव की अगुवाई में हटाया गया। जेसीबी मदद से अतिक्रमण को साफ किया गया। अतिक्रमण हटने के बाद सड़कें चौड़ी नजर आईं। दरम्यान पुलिस टीम भी मौजूद रही। बता दें कि 22 साल पहले नगर पालिका ने एसडीएम कोर्ट के सामने मंडी की दुकानों के बाहर दुकानें बनाईं थीं। बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर इन दुकानों को तुड़वा दिया गया था। लेकिन, गरौठा चौराहे के पास चार दुकानें नहीं तोड़ी गईं थीं, जिससे सड़क चौड़ीकरण का काम अधर में लटका हुआ था। शुक्रवार को प्रशासन इन दुकानों को भी हटवा दिया, जिससे अब डिवाइडर बनाने और सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हो पाएगा। अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें