फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रोजगार सेवकों ने उठाईं अपनी मांगें, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। विकासखंड के संविदा ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रोजगार सेवकों को विभागीय कर्मचारी का दर्जा देने और संविदा व्यवस्था समाप्त कर नियमितीकरण करने की मांग की गई। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती में 50 फीसदी पद आरक्षित करने की बात भी कही। मानदेय बढ़ाकर 44 हजार रुपये प्रति माह करने की मांग भी रखी गई। पदनाम ‘ग्राम विकास सहायक’ करने और मृत सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांगें भी शामिल हैं। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष मिथलेश कुमार, राहुल सेंगर, रजनीश, नाथूराम, प्रकाश चंद्र, वीरेंद्र कुमार, मुकेश सोनी, हरगोविंद, प्रदीप श्रीवास्तव, कालका प्रसाद, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें