संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला एवं करियर काउंसलिंग का आयोजन 19 अक्तूबर को किया जाएगा। जिसमें पुखराज हेल्थ केयर प्राईवेट लिमिटेड, ब्लैक हाउंड सिक्योरिटी सर्विस प्राईवेट लिमिटेड एवं पीआईसीएल प्राईवेट लिमिटेड कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।