मऊरानीपुर। बम्होरी थाना लहचूरा निवासी अधिवक्ता राजेश रावत ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज की, जिसके जरिये बताया कि उन्हें विधिक कार्य के लिए कार्यालय से प्रमाणित प्रतिलिपि की आवश्यकता पड़ती है। नकल के लिए शुक्रवार को उन्होंने सब रजिस्टर कार्यालय में आवेदन किया। इसके लिए वहां तैनात कर्मचारी ने एक हजार रुपये रिश्वत की मांग की। रुपए न देने पर फाॅर्म अपने पास रख लिया। नकल न बनाने की धमकी दी। अधिवक्ता ने बताया कि यह घटना पहली नहीं है, बल्कि तीन-चार बार हो चुकी है। सब रजिस्टार को बार-बार अवगत कराया गया। लेकिन, उनके द्वारा उक्त भ्रष्ट कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अधिवक्ता ने मुख्यमंत्री से संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संवाद