फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मांगों को लेकर बिजली कर्मियों ने निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सभी अभियंताओं और कर्मचारियों ने शाम पांच बजे से मशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस मुख्य अभियंता कार्यालय से इलाइट चौराहा होकर इलाहाबाद बैंक चौराहा से वापस माताटीला स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान जूनियर इंजीनियर और अभियंताओं ने सार्वजनिक क्षेत्र को बचाने का संकल्प लिया। जिला संयोजिका नेहा सिंह ने बताया कि ऊर्जा मंत्री के साथ हुए लिखित समझौते का क्रियान्वयन न होने पर आक्रोशित बिजली कर्मचारियों ने झांसी सहित प्रदेश भर में शांतिपूर्वक जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। बताया कि 15 मार्च सुबह 10 बजे से कार्य बहिष्कार कर आंदोलन होगा। इसके बाद 16 मार्च की रात 10 बजे से 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की संयोजिका नेहा सिंह, राकेश सिंह, शैलेंद्र कटियार, राजवीर सिंह, सुनील कुमार, राजकुमार, रामकुमार, रोहित कुशवाहा, दिनेश मौर्य, मनोज सोनी, वीरेंद्र कुमार, अंशुमान प्रनामी, नवीन स्वरूप, नागेंद्र सिंह, सुमित गोयल, कमल कुशवाहा, वरुण चतुर्वेदी, रवि तिवारी, धर्मेंद्र कुशवाहा, नीरज साहू, अभिषेक ओझा, बृजेंद्र अहिरवार, सुरेंद्र, सोहन, के एन श्रीवास्तव, अनूप पाराशर, संतोष गोस्वामी, रवि निरंजन, अभय कुमार, सुशील कुमार, सुनील वैद्य, अनिल नायक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें