चिरगांव। बिजली कर्मचारी संघ द्वारा निजीकरण के विरोध में सातवें दिन नगर पालिका के सभासदों एवं ग्राम प्रधानों से मिलकर अपनी मांगे रखीं तथा उनसे समर्थन मांगा। इसके साथ ही उन्हें यह भी बताया कि निजीकरण होने से जनता पर कितना बोझ बढ़ेगा। सभी कर्मचारियों ने विद्युत सब स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने ग्राम प्रधान छिरौना रविंद्र यादव, नगर पालिका चिरगांव के सभासद महेंद्र कुशवाहा, सरताज, नितिन सेठ, भवानी गुप्ता को निजीकरण के विरोध में ज्ञापन सौंपा। जिसमें जनप्रतिनिधियों ने बिजलीकर्मियों काे पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। मीडिया प्रभारी सुजीत श्रीवास्तव ने कहा कि निजीकरण से संविदाकर्मियों की नौकरी समाप्त हो जाएगी। बिजली के दामों में बेतहाशा वृद्धि होगी। जिला सचिव अभय कुमार ने कहा कि निजीकरण से न केवल रोजगार का संकट उत्पन्न होगा। बल्कि संविधान प्रदत्त आरक्षण भी समाप्त हो जाएगा। इस मौके पर शैलेंद्र यादव, विशाल खरे, मनीष कनकने, मनोज, ऋतिक यादव, भास्कर झा, पवन, रमाशंकर, सतेंद्र, शिवम संतोष, मीटर रीडर मानवेंद्र दांगी, हरप्रसाद, सुरेंद्र, गोपाल उपस्थित रहे। संवाद