फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शहर में 99 फीसदी तक बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग में अधिकारी-कर्मी तैनात हैं। विजिलेंस टीमें भी लगातार चेकिंग का दावा करती हैं। किस दिन कितने कनेक्शन चेक किए, इसका रिकॉर्ड भी बनाती हैं। लेकिन, न सिर्फ शहर बल्कि जोन के आठ फीडर में 99 फीसदी तक बिजली चोरी हो रही है। 70 फीसदी से ज्यादा बिजली चोरी के 36 फीडर चिह्नित किए गए हैं।
जब भी बिजली की दिक्कत होती है, विभागीय अफसर ओवरलोडिंग की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। तर्क दिया जाता है कि घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग बढ़ गया है, इससे खपत बढ़ी है। उपभोक्ता लोड नहीं बढ़वाते हैं, इससे मांग के अनुसार ट्रांसफार्मर नहीं लगता। यदि उपभोक्ता लोड बढ़वाए तो खपत के अनुसार ट्रांसफार्मर लगेगा।
विज्ञापन

हकीकत यह है कि जितनी खपत बढ़ी है, उससे ज्यादा बिजली चोरी हो रही है, जिसे रोकने के लिए तैनात अधिकारी-कर्मचारी और विजिलेंस टीम सिर्फ कागजी खानापूर्ति कर रही है। विगत दिनों उच्चाधिकारियों ने जब अधिशासी अभियंताओं के क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिजली चोरी के फीडरों को चिह्नित कराया तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए।

0- ट्रांसफार्मर लगाकर हो रही थी चोरी
टहरौली के गांव नौटा में लंबे समय से बिजली चोरी हो रही थी। आरोपी अमित पांडे द्वारा 11केवी हाईटेंशन लाइन से 25केवी का ट्रांसफार्मर अवैध तरीके से जोड़कर बिजली चोरी की जा रही थी। ऑयल स्पेलर, चक्की और एयरकंडीशनर बेधड़क चल रहे थे। हैरानी तो यह है कि टहरौली में तैनात अधिकारी-कर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।


0- इन फीडरों पर सबसे ज्यादा बिजली चोरी
झांसी के पिछोर नंबर-दो पर 99.96 फीसदी, समथर फीडर पर 93.73, कुआंगांव फीडर पर 98.43, गुरसराय टाउन फीडर पर 96.84, धनौरा फीडर पर 89.86, अंबावाय फीडर पर 81.60, खजराहा फीडर पर 87.82, खिल्ली फीडर पर 85.77 फीसदी बिजली चोरी हो रही है। ललितपुर के चिलकुआ फीडर पर 91.92 फीसदी, पूराकला रघुनाथपुरा फीडर पर 91.97, बार फीडर पर 81.98, ननौरा फीडर पर 80.43, पूराकला फीडर पर 81.64, कैथवार फीडर पर 81.85, सुरी फीडर पर 81.95, पिपरिया फीडर पर 81.04 फीसदी बिजली चोरी हो रही है। उरई के उरई फीडर पर 94.84 फीसदी, दगोवार फीडर पर 81.88, नावार फीडर पर 75.30 फीसदी बिजली चोरी हो रही है।
विज्ञापन



0- एक नजर में
झांसी
80-99 फीसदी बिजली चोरी के फीडर-09
70-80 फीसदी बिजली चोरी के फीडर-06
60-70 फीसदी बिजली चोरी के फीडर-02
50-60 फीसदी बिजली चोरी के फीडर- 06



ललितपुर
80-99 फीसदी बिजली चोरी के फीडर-02

70-80 फीसदी लाइन बिजली चोरी के फीडर-07

60-70 फीसदी बिजली चोरी के फीडर-04

50-60 फीसदी बिजली चोरी के फीडर- 0

उरई
80-99 फीसदी बिजली चोरी के फीडर-01

70-80 फीसदी बिजली चोरी के फीडर-03

60-70 फीसदी बिजली चोरी के फीडर-03

50-60 फीसदी बिजली चोरी के फीडर- 10


0-वर्जन

हर जिले के सर्वाधिक बिजली चोरी (लाइन लॉस) के फीडरों को चिह्नित किया गया है। इन फीडरों पर होने वाली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए सख्ती से चेकिंग अभियान चलाने के आदेश किए हैं। सैयद अब्बास रिजवी, मुख्य अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें