फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्राम खड़ौरा की बिजली गुल, ग्रामीण बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो दिन से परेशान हो रहे ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गरौठा। खड़ौरा गांव में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने से दो दिन से गांव के लोगों को बिजली नहीं मिल रही है। जिससे उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। मारकुआ विद्युत फीडर से जुड़े ग्राम खड़ौरा में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है, जो दो दिन से खराब है। गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने के बाद भी खराब पड़े ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया। जिससे गांव वालों में विभागीय अधिकारियों के प्रति रोष व्याप्त है। ग्रामवासियों ने बताया कि गांव में लगभग 300 उपभोक्ताओं के बिजली के कनेक्शन हैं लेकिन गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर 100 केवीए का लगा हुआ है। जिसकी वजह से ट्रांसफार्मर पर काफी लोड है। प्रचंड गर्मी बढ़ने से ही ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ जाता है। जिसकी वजह से ट्रांसफार्मर आए दिन खराब हो जाता है। गांव के उपभोक्ताओं के कनेक्शनों को देखते हुए ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें