कटेरा। कस्बा कटेरा की विद्युतापूर्ति बुरी तरह से चरमराई हुई है, जिससे लोगों को पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। यहां अक्सर 33 केवी की लाइन में फॉल्ट आ जाता है। इसके अलावा ट्रांसफार्मर फुंकने और इंसुलेटर पंचर होने की समस्या भी बनी रहती है। खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ता है। एक बार बिजली गुल होने के बाद घंटों आने का इंतजार करना पड़ जाता है। बिजली न आने से उमस भरी गर्मी में लोगों का हाल बेहाल बना हुआ है। इसके बावजूद, ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय समाजसेवी जग्गी नीखरा, रामदास रावत, सौरभ जैन, अनिल लांगया, प्रेम नारायण गोल्या आदि ने प्रशासन से विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग की। संवाद