विद्युत दरों में वृद्धि पर पुतला फूंका
उत्तर प्रदेश में विद्युत दरों में हुई वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने इलाइट चौराहा पर पुतला दहन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि विद्युत दरों में हुई भारी वृद्धि का बोझ जनता पर पडे़गा। शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय गरीब, मजदूर, जनता, किसान व व्यापारियों के हितों के विपरीत है। इस संबंध में 30 जून को भी कचहरी चौराहा पर पुतला दहन किया जाएगा। इस अवसर पर राजेंद्र रेजा, अरविंद वशिष्ठ, नीता अग्रवाल, राम कुमार खरे, हरीश लाला, सीडी लिटौरिया, उमा शर्मा, अनिल झा, अवनीत रावत, मनोज तिवारी, मेवालाल, गुल मुहम्मद, रसीद मंसूरी, शहनाज हुसैन, लीना व्यास, राजू वर्मा, आरती वर्मा, शहनाज हुसैन, शाहीदा बेगम व अमीर चंद्र आर्य आदि रहे।