झांसी। कलक्ट्रेट में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में डीएम मृदुल चौधरी ने कहा कि नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जो भी प्रयास किए जा रहे हैं, उन पर संवेदनशील होकर कार्य करें। उन्होंने मुन्नालाल पावर हाउस, जेल चौराहा, सीपरी बाजार क्षेत्र के ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि पर संतोष जताया। हंसारी फीडर के लोड कम करने पर भी मंथन किया। झांसी ग्रामीण एवं मऊरानीपुर में आगामी गर्मी के सीजन में निर्बाध विद्युत आपूर्ति किए जाने की कार्ययोजना पर चर्चा की।उन्होंने ओवरलोडिंग समाप्त करने के लिए नए ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए भूमि की उपलब्धता एवं नई विद्युत लाइन के कार्य समेत क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को समय से ठीक करने के निर्देश दिए। साथ ही अखबारों में विद्युत समस्या को लेकर प्रकाशित खबर की कटिंग मुख्य अभियंता विद्युत को देकर जल्द शिकायतों और समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। ब्यूरो