फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महानगर में मरम्मत काम के चलते गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। महानगर में जर्जर ताराें की मरम्मत का काम चल रहा है। ऐेसे में शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक न्यू रोड फीडर से जुड़ा क्षेत्र पुराना बस स्टैंड, इसाईटोला का इंद्रानगर, ब्रह्मनगर, भगवंतपुरा फीडर का भगवंतपुरा क्षेत्र में लगभग सात घंटे बिजली कटौती रही। इससे लोगों के घरों में बिजली से चलने वाले उपकरण नहीं चल पाए हैं। वहीं, लोगों ने इसकी शिकायत बिजली विभाग के कंट्रोल रूम में की। वहीं, रविवार को भी इन क्षेत्रों में मरम्मत का काम किया जाएगा। ऐसे में दूसरे दिन भी संकट रहेगा। उधर, मुख्य अभियंता राजीव माहेश्वरी के मुताबिक रिवैंप योजना के तहत काम कराया जा रहा है। ऐसे में जहां काम होता है, वहां शटडाउन लिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें