फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बहन को आवाज देकर फंदे पर झूल गया इलेक्ट्रीशियन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सरकार थाना इलाके में होली के दिए एक इलेक्ट्रीशियन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के आत्मघाती कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। उसकी मौत के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन

सकरार के ग्राम तेजपुरा निवासी संजय कुशवाहा (19) बिजली फिटिंग का काम करता था। चचेरे भाई छोटू ने बताया कि सोमवार की सुबह संजय उठा और गांव में घूमने चला गया। इसके बाद वह अपने दूसरे वाले घर पर पहुंच गया। वहां पर चचेरी बहन कल्पना का नाम लिया। इसके बाद उसकी आवाज आना बंद हो गई। इसके बाद चचेरी बहन कल्पना दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हुई। वहां कमरे में रस्सी से फंदा बनाकर संजय लटका हुआ था। आनन फानन उसे नीचे उतारा गया। तब उसकी धड़कन चल रही थी। परिजन उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाई छोटू का कहना है कि संजय ने यह कदम क्यों उठाया, इस बारे में किसी को कुछ पता नहीं है। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही उसे कोई दिक्कत थी। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई राजेश और हरिश्चंद्र की शादी हो चुकी है। जबकि, पिता खेतीबाड़ी करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें