फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्लियां टूटने से गिरे बिजली के तार, विभाग बेपरवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार हर घर को रोशन करने के लिए तमाम दावे कर रही है, लेकिन विभागों की  लापरवाही कई परिवारों के लिए दिक्कत का सबब बन गई है। महानगर के शिव परिवार  कॉलोनी में बल्लियों पर टिकी विद्युत व्यवस्था बारिश के चलते ध्वस्त हो गई।  तार टूटकर जमीन पर गिर पड़े हैं और गलियां बंद हो गई हैं। ऐसे में लोगों को  हादसों का डर सता रहा है। वहीं, विद्युत विभाग ने कोई सुनवाई नहीं की है। महानगर की शिव परिवार कॉलोनी में करीब पांच साल पहले लोगों को विद्युत  कनेक्शन दे दिए गए, लेकिन विभाग ने पोल नहीं लगाए। इसके चलते लोगों ने  बल्लियों के सहारे घरों तक तार डाल लिए। पिछले दिनों बारिश के चलते  बल्लियां टूटकर गिर गईं। इसके चलते तार जमीन पर आ गए हैं। लोगों का कहना है  कि गलियां बंद होने से आवाजाही बंद हो गई है। तारों के नीचे से निकलने को  मजबूर हैं। वहीं बच्चों को घर से बाहर भेजना बंद कर दिया है। विभाग को कई  बार पत्र लिखकर समस्या का समाधान कराने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं  हुई। बल्लियां टूटने से तार जमीन पर आ गए हैं। इससे हादसों का डर सता रहा है।  मनीष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें