फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 अगस्त तक तैयार हो जाए इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। निर्माणाधीन इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का काम 31 अगस्त तक पूरा कर लेने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया है। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बृहस्पतिवार को निर्माणधीन केंद्र का निरीक्षण किया और तेजी से काम पूरा करने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक लक्ष्मीकांत तिवारी ने बताया 682 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके मुकाबले 550 लाख रुपये जारी कर दिए गए। विद्युत संयोजन के लिए 359 लाख रुपये की धनराशि विभाग को दी जा चुकी है। यह काम सितंबर महीने में पूरा कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने बिजौली में सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट के निर्माणाधीन प्लांट को भी देखा। उन्होंने जानकारी लेते हुए कहा कि यह कार्य स्मार्ट सिटी योजना के जरिए पूरा किया जाए। उन्होंने इसकी पत्रावली भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर आयुक्त अवनीश राय समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें