फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को कार ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। शनिवार रात घर के बाहर दो मासूम नातिनों के साथ बैठी बुजुर्ग महिला को कार ने कुचल दिया। हादसे के बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी बल्कि भागने की कोशिश में बुजुर्ग महिला को करीब दस मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी चालक को तलाश रही है।

मऊरानीपुर के भदरवारा गांव निवासी कलावती (85) पत्नी भगवानदास शनिवार रात अपनी नातिन चार साल की नित्या और दो साल की रितिका के साथ घर के बाहर बैठी हुई थी। इस दौरान एक युवक तेज रफ्तार से कार चलाता हुआ गांव में आया और घर के बाहर बैठी कलावती को अपनी चपेट में ले लिया। बगल में नित्या और रितिका भी बैठी हुई थीं लेकिन, दोनों बाल-बाल बच गईं। कलावती कार के चक्के में फंसकर घिसटती चली गईं। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया लेकिन, युवक ने कार नहीं रोकी। चालक महिला को करीब दस मीटर तक घसीटता ले गया। पेड़ की जड़ में कलावती फंस गई। हादसे में कलावती गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद कार लेकर युवक भाग निकला। कलावती को परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इलाज के दौरान रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें