फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बुजुर्ग महिला ने बेतवा पुल से लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एरच। बेतवा पुल से मंगलवार दोपहर बुजुर्ग महिला ने नदी में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। लोगों ने बताया कि बीते चार दिन पहले नदी पर कुछ लोग पूजा करने के लिए आए थे। उन लोगों के साथ यह बुर्जुग महिला भी थी। वही लोग इस महिला को यहां पर छोड़ कर चले गए। चार दिन से महिला नदी के पास ही थी, लेकिन बुधवार को उसने पुल के ऊपर पहुंचकर छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की उम्र लगभग 60 वर्ष से अधिक बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें