गुरसराय। ग्राम सितौरा से गुरसराय आ रहे करीब 70 वर्षीय वृद्ध की ऑटो से गिरने के बाद मौत हो गई। यह हादसा ग्राम सरसेड़ा के पास हुआ, जब ऑटो में सफर करते समय वृद्ध को अचानक नींद का झपका आ गया। इसके बाद वह चलती ऑटो से नीचे गिर गए। ऑटो चालक और अन्य यात्रियों ने तत्काल उन्हें उठाकर उपचार के लिए गुरसराय अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ग्राम सितोरा, थाना टहरौली निवासी गंगा प्रसाद पुत्र कुंजी लाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गुरसराय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद