फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मां को घर से निकालने पर बड़े भाई की सिर कूंचकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुरू की मामले की पड़ताल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रविवार की रात बरुआसागर थाना इलाके में छोटे भाई ने मां को घर से निकालने पर बड़े भाई की सिर कूंचकर बेरहमी से हत्या कर दी। शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
बरुआसागर के ग्राम निगोना खैरा निवासी स्व. रामगोपाल कुशवाहा के पुत्र सोनू (23) और उसका छोटा भाई मोनू (20) दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। शुक्रवार को वहां से वापस अपने घर लौटे थे। रविवार की रात काे बड़ा भाई सोनू बाहर से शराब पीकर घर आया और झगड़ा करके मां को घर से बाहर निकाल दिया। इसी बीच शराब के नशे में छोटा भाई मोनू भी घर पहुंचा। बड़े भाई इस हरकत पर मोनू को गुस्सा आ गया। वह बड़े भाई से विवाद करने लगा। घर के पास से झगड़ते हुए वे डीसी स्कूल के पास आ पहुंचे। यहां छोटे भाई मोनू ने सड़क निर्माण के लिए रखा हुआ एपेक्स टाइल उठाकर बड़े भाई सोनू के सिर में मार दिया, जिससे वह रक्तरंजित होकर वहीं गिर पड़ा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बरुआसागर थानाध्यक्ष व सहायक पुलिस अधीक्षक अंतरिक्ष जैन ने बताया कि दोनों शराब के नशे में झगड़ा कर रहे थे। इसी दरम्यान छोटे भाई ने बड़े के सिर पर एपेक्स मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के बीच झगड़े की वजह से स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

00000000
भाई के शव के पास ही बैठा रहा मोनू
वारदात को अंजाम देने के बाद छोटा भाई मोनू मौके से भागा नहीं और वह वहीं भाई के शव के पास बैठा रहा। उसने मां को फोन कर भाई की मौत की जानकारी भी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें मृतक दो भाई थे। उनके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में बुजुर्ग मां है, जिसे दिखाई नहीं देता है। वह मजदूरी किया करते थे। घटना के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें