बबीना के गांव सिमरावारी के पास कायबाय नाले पर चेकडैम बना है। आरा मशीन निवासी सुमित (18) पुत्र देवेंद्र अपने चचेरे भाई अमर राजपूत (14) पुत्र तुलसीदास को लेकर गुरुवार शाम करीब चार बजे मछली पकड़ने गया था। उनके साथ दोस्त अतुल सोनी (18) भी गया था।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मछली पकड़ते समय अमर का पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। भाई को डूबता देखकर बड़ा भाई सुमित उसे बचाने के लिए चेकडैम में कूद गया। सुमित भी पानी में डूब गया। यह देख अतुल ने भी छलांग लगा दी।
नाले में पानी के तेज बहाव में वह भी बहने लगा। कुछ दूर जाकर अतुल तो बाहर निकल आया, लेकिन सुमित और अमर का पता नहीं चला। दोपहर करीब दो बजे गोताखोरों ने दो सौ मीटर दूर दोनों के शव पानी से निकाले।