फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ग्रुप हाउसिंग में बनेंगे आठ मंजिला टावर, फ्लैट की मिलेगी सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
योजना तीन में आवास विकास 86 हजार से अधिक स्क्वायर फीट भूखंड पर विकसित करेगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। आवास विकास योजना संख्या तीन में ग्रुप हाउसिंग में आठ मंजिला टावर बनाए जाएंगे। यहां करीब सवा सौ से अधिक टू और थ्री बीएचके फ्लैट लोगों को मिल सकेंगे। इसके लिए जल्द ही सर्वे शुरू हो जाएगा।
सखी के हनुमान मंदिर के पास 44 एकड़ में आवास विकास ने योजना तीन विकसित की है। यहां पर 156 प्लॉट का आवंटन किया जा चुका है। इसके अलावा सौ से अधिक आवास बनाए जा रहे हैं, जिनका भी आवंटन अगले साल जून में कर दिया जाएगा। लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। अब यहां पर 86 हजार से अधिक स्क्वायर फीट के ग्रुप हाउसिंग भूखंड पर भूतल के अलावा आठ मंजिला इमारत में टू और थ्री बीएचके फ्लैट बनाए जाएंगे। बताया गया कि लगभग चार टावर बनाए जा सकते हैं। हर टावर में 32-32 फ्लैट हो सकते हैं। ऐसे में सवा सौ से अधिक फ्लैट बनकर तैयार होंगे। आवास विकास द्वारा जल्द ही सर्वे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


आसपास बनी हैं कई आवासीय सोसाइटी
आवास विकास की ये ग्रुप हाउसिंग झांसी-ग्वालियर हाईवे पर स्थित है। यह जगह लोगों को काफी पसंद भी आ रही है। इसलिए लगातार यहां पर आवासीय सोसाइटी विकसित होती जा रही हैं। मौजूदा समय में यहां पर आधा दर्जन से अधिक आवासीय सोसाइटी हैं। इसके अलावा प्लॉटिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन



योजना संख्या तीन में 86111 स्क्वॉयर फीट में भूतल और उसके ऊपर आठ मंजिला टावर का निर्माण प्रस्तावित है। सर्वे करके यहां पर टू और थ्री बीएचके फ्लैट का निर्माण किया जाएगा। - इं. समर उपाध्याय, अधीक्षण अभियंता, आवास विकास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें