फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 44 लाख से पुरानी सब्जी मंडी में होगा आठ दुकानों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
- कार्य का चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया भूमि पूजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रानीपुर। पुरानी सब्जी मंडी में नगर पंचायत द्वारा 44 लाख की लागत से आठ दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए बुधवार को चेयरमैन प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद खरका ने भूमि पूजन किया। चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा पुरानी सब्जी मंडी में आठ दुकानों का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसका विधिवत टेंडर आदि प्रतिक्रिया पहले की जा चुकी है।उन्होंने बताया कि उनका प्रयास है कि नगर पंचायत में अधिक से अधिक विकास कार्य हों। मुख्य रूप से पेयजल व्यवस्था, मुख्य बाजार की सड़क एवं अन्य मोहल्ले में सीसी सड़कों के निर्माण कार्य, शौचालय आदि बनवाये जा चुके हैं। इस दौरान सौरभ यादव, नितिन कुशवाहा, दीपक अहिरवार, रामकुमार बमौरया, आदर्श स्वामी, काशीराम जतारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें