फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: छात्र के मोबाइल में मिली युवती की आठ मिस्ड कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नई बस्ती के हाथीखाना मोहल्ले में बारहवीं के छात्र के सुसाइड करने की वजह साफ नहीं हुई। उसके मोबाइल को खंगालने पर पुलिस को एक युवती की आठ मिस्ड कॉल मिली। पुलिस अब प्रेम प्रसंग के एंगल से छानबीन करने में जुटी है।
विज्ञापन

मूल रूप से मऊरानीपुर के घाटकोटरा गांव निवासी आशीष (18) पुत्र जगजीवन नई बस्ती में अपने चाचा के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई में होशियार होने से परिजनों ने गांव से लाकर उसका एडमिशन जीआईसी में करा दिया था। बृहस्पतिवार को आशीष स्कूल नहीं गया। कमरे में आशीष अकेला था। शाम चार बजे उसे कोचिंग जाना था। जब उसका दोस्त उसे बुलाने पहुंचा तो पंखे से रस्सी लटक रही थी और आशीष फर्श पर पड़ा था। आसपास के लोग भी पहुंच गए। शाम तक परिवार के लोग भी रोते-बिलखले पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन उसके सुसाइड करने की वजह नहीं बता सके। पुलिस ने उसके कमरे से मोबाइल बरामद किया। मोबाइल का लॉक खोलने पर एक युवती की आठ मिस्ड कॉल मिली। पुलिस का कहना है कि सुसाइड की वजह युवती को मालूम हो सकती है। सीओ रामवीर सिंह के मुताबिक पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें