चिरगांव सी एच सी का निरीक्षण करते ए सी एम ओ
चिरगांव। केंद्रीय कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) टीम के नवंबर में प्रस्तावित दौरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुटा है। बुधवार को एसीएमओ केएनएम त्रिपाठी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और मरीजों की सुविधाओं का जायजा लिया। एसीएमओ ने आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने दो प्रयोगशालाओं को एक ही जगह संचालित करने का निर्देश दिया, जिससे मरीजों को परेशानी न हो। उन्होंने अधीक्षक से सभी कमियां तत्काल दूर करने को कहा। एसीएमओ ने बताया कि सीआरएम टीम सीएचसी के साथ पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी देखेगी। अधीक्षक ने ग्रामीण पीएचसी में कर्मचारी की कमी बताई, जिस पर एसीएमओ ने मौजूदा व्यवस्थाओं को सही रखने पर जोर दिया। सीएचसी अधीक्षक रविंद्र सिंह और राजेश कुमार इस मौके पर मौजूद रहे।