फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी के फूले हाथ-पांव: पेशी पर झांसी आए कुख्यात बदमाश लेखराज को छुड़ाने की कोशिश, पुलिस की गाड़ी पर हमला

Thu, 22 Sep 2022 10:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

हमले के दौरान पुलिस आरोपी लेखराज को किसी तरह बचाकर कन्नौज लेकर गई। उसकी सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने कन्नौज के गुरसहायगंज थाने में हिस्ट्रीशीटर लेखराज समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में गुरुवार को पेशी पर आए कुख्यात बदमाश लेखराज यादव को छुड़ाने के लिए उसके साथियों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला बोल दिया। पुलिस आरोपी लेखराज को किसी तरह बचाकर कन्नौज लेकर गई। उसकी सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने कन्नौज के गुरसहायगंज थाने में हिस्ट्रीशीटर लेखराज समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक रामप्रकाश ने बताया कि 19 सितंबर को वह दोष सिद्ध बंदी लेखराज यादव को एससी एसटी कोर्ट में पेश करने के लिए कन्नौज जेल से निकले थे। झांसी में करीब 2.15 बजे आरोपी लेखराज को पेश किया गया। झांसी कोर्ट के पास 60-70 की संख्या में लेखराज के रिश्तेदार और सहयोगी मौजूद थे।
विज्ञापन

उसी समय एक व्यक्ति ने लेखराज को खाना खिलाने के लिए सरकारी वाहन को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बंगरा कट के पास रोकने को कहा। लेकिन, बड़ी संख्या में लेखराज समर्थकों को देखकर पुलिस ने वहां वाहन रोकने से इनकार कर दिया। पुलिस जब लेखराज को वापस लेकर लौटने लगी तब मेडिकल तिराहे के पास लेखराज समर्थकों ने पुलिस की गाड़ी रोेकने की कोशिश की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें