फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी में 13 केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

Mon, 12 Jun 2023 11:27 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- कोषागार में सुरक्षित रखवाए जाएंगे प्रश्नपत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा जिले में 13 केंद्रों पर होगी। परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 का आयोजन 15 जून को किया जा रहा है। इसके लिए जनपद में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 5810 परीक्षार्थी भाग लेंगे। मंगलवार को सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही हर परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी का परीक्षण किया जाएगा। हर परीक्षा कक्ष में सीटिंग प्लान को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रश्नपत्रों को कोषागार में सुरक्षित रखवाया जाएगा। जनपद से हर केंद्र के लिए केंद्र व्यवस्थापक तय कर दिए गए हैं। वहीं परीक्षा के समय जिला प्रशासन द्वारा बनाया गया सचल दल परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेगा। पुलिस सुरक्षा के बीच प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, सुरक्षा इंतजाम के लिए पुलिस प्रशासन तैनात रहेगा।





ये बनाए परीक्षा केंद्र

परीक्षा केंद्र परीक्षार्थियों की संख्या

आर्य कन्या इंटर कॉलेज 500

आर्य कन्या महाविद्यालय 510

श्री कृष्ण आदर्श इंटर कॉलेज, बड़ागांव 400
बिपिन बिहारी डिग्री कॉलेज 400

राजकीय इंटर कॉलेज, झांसी 400
कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज 500

बीयू परीक्षा भवन, प्रथम तल 500

बीयू परीक्षा भवन, द्वितीय तल 500

सरस्वती इंटर कॉलेज 500

एसपीआई इंटर कॉलेज 400

शिक्षक इंटर कॉलेज 400

श्री गुरुनानक खालसा इंटर कॉलेज 400

लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कॉलेज 400
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें