फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों की भी बनेगी ई-सर्विस बुक

Wed, 08 Nov 2023 11:46 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा अधिकारियों, शिक्षक और कर्मचारियों का विवरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरह अब उच्च शिक्षा विभाग में भी मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों की ई-सर्विस बुक बनेगी। उच्च शिक्षा के सभी अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों का विवरण ऑनलाइन किया जा रहा है। दिसंबर माह का वेतन भी ऑनलाइन उपस्थिति के अनुरूप जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग ने अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारियों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर एक अक्तूबर तक अपडेट करने का आदेश जारी किया था। पोर्टल पर सभी कर्मियों की सेवा पुस्तिका, स्थानांतरण, अवकाश, सेवानिवृत्ति, वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट, वेतन का विवरण अपडेट होना है। लेकिन इसमें कई महाविद्यालयों के डाटा में गलतियां हैं। इसके साथ ही अब तक डाटा पूरा फीड नहीं हो सका। जबकि एक जनवरी 2024 से सभी का वेतन ऑनलाइन पोर्टल के जरिये तैयार होगा और जारी किया जाएगा। अक्तूबर माह के अंत में हुई समीक्षा में पता चला कि महाविद्यालयों ने जिन कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी है, वही काम नहीं कर पा रहे हैं। इनको ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राम मुरारी लाल ने बताया कि महाविद्यालयों के शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों की ई-सर्विस बुक तैयार हो रही है। दिसंबर महीने का वेतन ऑनलाइन ही तैयार होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें