फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई जगह बिगड़े हालात, भाजपा और सपा में टकराव, दिन भर रही तनातनी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन में बृहस्पतिवार को कई जगह हालात बिगड़े। सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में टकराव हुआ। हालात ऐसे बने कि पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला सारा दिन चलता रहा। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अमला सब कुछ ठीक बताता रहा। जबकि पुलिस वालों के साथ भी धक्का मुक्की की गई। खुद जिलाधिकारी भीड़ में जाकर लोगों को समझाने की कोशिश करते रहे। सबसे अधिक हालत चिरगांव में बिगड़े। पुलिस की लाठी के सामने पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव समेत प्रत्याशी रामनरेश यादव आ गए। जिलाधिकारी के पहुंचने के बाद भी काफी देर तक यहां मामला नहीं संभला। किसी तरह यहां विवाद संभाला गया। भरोसा दिलाने के लिए जिलाधिकारी की मौजूदगी में सपा प्रत्याशी को भीतर ले जाया गया। इसी तरह अन्य ब्लॉकों में नामांकन के दौरान टकराव के हालत बने रहे। मोंठ में कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी के चलते कई बाद दोनों पक्षों के बीच टकराव की नौबत आई लेकिन, पुलिस ने लाठियां पटककर किसी तरह माहौल शांत कराया। दोपहर तीन बजे तक नामांकन खत्म होने तक कार्यकर्ता ब्लॉकोें में डटे रहे। दोनों दलों के प्रदेश स्तर के नेता भी स्थानीय नेताओं से लगातार संपर्क में बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें