फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरी महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बाइक से गिरकर घायल हुई महिला की बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

महोबा जिले के पनवाड़ी के ग्राम गुहानी निवासी जय सिंह की पत्नी रेखा (46) के पैर में तकलीफ थी, जिसका इलाज कराने के लिए वह मुहल्ले के युवक शिवम के साथ राठ में डॉक्टर को दिखाने गईं थीं। वहां से लौटते समय रास्ते में वे बाइक से गिर गईं। घटना में उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। इलाज के लिए उन्हें पहले राठ और फिर उरई ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि मृतका के पति की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। उसके दो बेटे हैं, जिनमें से बड़े की शादी हो चुकी है। जबकि, छोटा अविवाहित है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें