फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय में पूरा नही किया निर्माण, जेडीए ने किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जेडीए से मानचित्र स्वीकृत कराने के बाद भी तय समय में निर्माण पूरा नहीं करने पर जेडीए ने बिजौली स्थित मल्टीस्टोरी इमारत के स्वामी को नोटिस जारी कर कार्य को रोकने का आदेश दिया था। नोटिस की अनदेखी करने पर इमारत को सीलकर दिया है। हालांकि, मल्टीस्टोरी स्वामी द्वारा दस लाख रुपये शमन जमा करने पर सील को खोल दिया है। वहीं, सर्व नगर स्थित जार पहाड़ के पास 600 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना मानचित्र के तीन मंजिला भवन का निर्माण कराए जाने पर जेडीए द्वारा 13 अगस्त को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य बंद करने का आदेश दिया गया था। भवन स्वामी द्वारा नोटिस की अनदेखी कर निर्माण कार्य जारी रखा था। जिसके चलते जेडीए ने निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया है। इस संबंध में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया की मल्टीस्टोरी का मानचित्र स्वीकृत कराया गया था। लेकिन अवधि पूर्ण होने के बाद भी निर्माण कार्य पूर्ण नही किए जाने पर इमारत को सील कर दिया था। स्वामी द्वारा दस लाख रुपये शमन के रूप में जमा कराने पर पंद्रह दिन के लिए सील को खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें