फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के दौरान मोबाइल से बनाए थे आधा दर्जन वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। समथर में एक महिला संग दुष्कर्म के बाद उसका वीडियो वायरल करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल भी बरामद किया है। समथर पुलिस के मुताबिक ग्राम बुढ़ेराघाट निवासी बलवान सिंह पुत्र बंशी ढीमर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने वीडियो भी बनाया। उसके बाद यह वीडियो वायरल कर दिया। आरोपी की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। बीती रात आरोपी के दबोह तिराहा के पास मौजूद होने की सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह की अगुवाई में पहुंचे पुलिस बल ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। उसके पास से मोबाइल भी पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के मोबाइल में कई अश्लील वीडियो थे। पीड़ित महिला से दुष्कर्म के आधा दर्जन से अधिक वीडियो उसके मोबाइल में मिले हैं। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें