फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरंतो एक्सप्रेस में सवार महिला यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दूरंतो एक्सप्रेस में सवार एक बीमार महिला यात्री की चलती ट्रेन में मौत हो गई। महिला यात्री उपचार के लिए दिल्ली जा रही थी।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के पन्ना निवासी विजय शंकर वर्मा पत्नी लक्ष्मी वर्मा (44) व परिवार के एक अन्य सदस्य के साथ नागपुर से निजामुद्दीन के लिए 02269 मद्रास निजामुद्दीन दूरंतो एक्सप्रेस बी 3 कोच में सफर कर रहे थे। वह नागपुर इलाज कराने के लिए गए थे। इस बीच चलती ट्रेन में महिला यात्री की तबीयत बिगड़ गई। ट्रेन के मंगलवार की सुबह 6.35 बजे झांसी रेलवे स्टेशन आने पर रेलवे चिकित्सक मौके पर पहुंच गए। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। शव को प्लेटफार्म पर उतारने के बाद ट्रेन 6.57 बजे गंतव्य के लिए रवाना हो गई। वहीं, परिजन शव लेकर सड़क मार्ग से पन्ना के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें