फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पानी भरने से जगह-जगह धंस गई खुदी सड़क, गड्डे में गिरी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। जल निगम की ओर से पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सडकों में भी जगह-जगह पानी भर गया। बबीना में भेल के पास सड़क के किनारे खोदे गए गड्डे में कार जा गिरी। हादसे में कार सवारों की जान बाल-बाल बची। राहगीरों की मदद से किसी तरह कार सवारों को बाहर निकाला गया। इसी तरह अन्य सड़कों पर हुए गड्डों में फंसकर बाइक सवार समेत राहगीर गिरकर चुटहिल हुए।
विज्ञापन

चौबीस घंटे से हो रही बारिश से महानगर की तमाम सड़कें भी छलनी हो गईं। जिन सड़कों को पाइप लाइन डालने के लिए खोदा गया था, वहां हालत सबसे ज्यादा खराब रही। खोदाई के बाद यहां मिट्टी डाल दी गई। बारिश में यह मिट्टी नीचे धसक गई। इससे यहां पानी भर गया। वाहन चालक इसमें फंसकर चुटहिल होते रहे। इलाहाबाद बैंक तिराहे से इलाइट चौराहा, जीवन शाह तिराहा, बीकेडी चौराहा, जीआईसी स्कूल के पास, सीपरी बाजार, फिल्टर रोड, खालसा कॉलेज के पास समेत कई जगह इस वजह से हादसे हुए। फिल्टर रोड पर सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने से कई राहगीर फिसलकर गिर पड़े। जीवनशाह तिराहे के पास क्षतिग्रस्त सड़क में पानी भर गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें