मथुरा में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, झांसी में देरी से पहुंची ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा- पलवल के बीच शुक्रवार की रात एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इससे अप-डाउन ट्रैक के अलावा तीसरी लाइन पर भी ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई। रेल प्रशासन ने कई गाड़ियों को निरस्त कर दिया, तो कुछ परिवर्तित मार्ग से गुजारी गईं।
हालात ये रहे कि रात में आने वाली गाड़ी दोपहर में भी झांसी नही पहुंच पाई। इससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।